सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद बोंगा गांव में बना सीसी मार्ग।
- फोटो : RISHIKESH
यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोंगा गांव में निवासी राजू भट्ट ने बताया कि बोंगा गांव में एक सार्वजनिक रास्ता बीते कई वर्षों से नहीं बना था। मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त था, रास्ते पर चलना जोखिम भरा था, कभी भी कोई भी हादसा हो सकता था। राहगीरों को जर्जर रास्ते पर चलने में काफी परेशानी हो रही थी, इस मुख्य मार्ग पर स्कूली बच्चों से लेकर दूर दराज के गांव के लोग भी आवाजाही करते थे। यह मार्ग बाजार जाने, खेतों पर जाने, स्कूल जाने आदि का मुख्य मार्ग था, रास्ते को बनवाने के लिये ग्राम पंचायत से लेकर हर जगह आवेदन, निवेदन किया, पर किसी ने भी रास्ते को बनवाने की जहमत नहीं की। बताया कि जब मैंने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की तो अधिकारी तुरंत हरकत में आए और ग्राम पंचायत अधिकारी ने रास्ते को बनवाने की बात कही। ग्राम पंचायत ने रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करवाया और आज एक मीटर से ज्यादा चौड़ा सीमेंटेट रास्ता बनकर चालू हो गया है।