आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करते कांग्रेसी ।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों ने लेकर कांग्रेसियों ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव 2022 पर मंथन किया। शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र को 15 सेक्टरों में बांटकर सभी सेक्टर प्रभारियों को कार्य करने की योजना से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने कहा कि अब निकट समय में लगातार कार्य करने का समय आ गया है, समय-समय पर इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जाता रहेगा। कुछ दिनों बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी इस तरह की बैठक का आयोजन किया जाएगा। कहा भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर एक बार फिर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर प्यारेलाल जुगरान, मदन शर्मा, दीपक जाटव, जितेंद्रपाल, किशोर गौड़, भारत शर्मा, दीपक ध्यानी, दीपक, राजीव शर्मा, प्रवीण गर्ग, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, आशीष रौतेला, अजय अग्रवाल, सोनू पांडे, अजय राजभर, अभिषेक शर्मा, जयपाल सिंह, आशु वर्मा, राहुल सेमवाल, कृष्णपाल, विजयपाल, धर्मेंद्र कुलियाल आदि मौजूद थे।