फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्र संघ चुनावों के लिए गंभीरता से तैयारी करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। परवादून कांग्रेस की बैठक में आनुसांगिक संगठन युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को भी मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। तय किया गया कि आगामी छात्र संघ चुनावों में डोईवाला और ऋषिकेश में एनएसयूआई को जीत दिलाई जाएगी। रविवार को कांग्रेस परवादून जिला कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि डोईवाला महाविद्यालय के गठन से लेकर सुविधाएं दिलाने तक एनएसयूआई संघर्षरत रही है। कहा कि संगठन कार्यकर्ता छात्रहितों के लिए संघर्ष करें। कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी ने कहा कि जल्द युकां और एनएसयूआई की नई कमेटियों का गठन कर विस्तार किया जाएगा। बैठक में गजेंद्र विक्रम शाही, मुकेश प्रसाद, गौरव मल्होत्रा, करतार नेगी, उमेद बेारा, जितेंद्र कुमार, तेजपाल मोंटी, सावन राठौर, आशिक अली, अनुज कुमार, साहिल अली, अमित सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें