फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सात को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए की बैठक
विज्ञापन

डोईवाला। कांग्रेस की ओर से सात सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कूच के संबंध में आवश्यक रणनीति तैयार की गई। परवादून कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। सात सितंबर को पार्टी की एकजुटता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया जाएगा। कहा कि कार्यकर्ता जिम्मेदारी समझकर मुख्यमंत्री आवास कूच में शामिल हो। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास कूच का आह्वान किया है। कहा कि पदाधिकारी कूच को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर तक बैठक और संपर्क अभियान को चलाएंगे। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, जयेंद्र रमोला, करतार नेगी, ललित मोहन मिश्रा, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें