फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक कांग्रेस निकालेगी मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत डोईवाला नगर के 2000 हस्ताक्षर सहित प्रपत्र और बैनर अपने संगठन महामंत्री को सौंपे हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार और मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, नगर संयोजक सुनील बर्मन के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी को डोईवाला नगर के 2000 हस्ताक्षर सहित प्रपत्र और बैनर सौंपे। नेगी ने कहा कि 26 नवंबर को पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। प्रदेशभर से एकत्रित किए गए हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज को राज्यपाल महोदय को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें