फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस सेवा दल का प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल इस्तीफा देने के अलावा एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की। बृहस्पतिवार को मिल रोड स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में काफी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के अलावा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे और सीईसी के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया। आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि एसआईआर जैसी प्रक्रिया सीधे आम मतदाता और मताधिकार से जुड़ी है। ऐसे में आ रही खामियों को देखते हुए इसे समाप्त करना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के मुद्दे पर आवाज बुलंद कर रही है। वरिष्ठ नेता अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि एसआईआर के संबंध में कांग्रेस को आपत्तियां हैं जिनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। प्रदर्शन में ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह, थराली प्रमुख प्रवीण पुरोहित, सेवा दल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, मनोज नौटियाल, करतार नेगी, जावेद अली, नीरज त्यागी, भगवान सिंह, मोहित बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें