फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस पार्टी ने सहकारिता चुनाव पर किया फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव में झटका लगने के बाद कांग्रेस अब सहकारी समितियों के चुनाव पर फोकस कर रही है। समितियों में मजबूत रही कांग्रेस इसमें अपने वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए प्रयास में जुट गई है। हालांकि, इसी बीच कांग्रेस निकाय चुनाव की समीक्षा भी करेगी। डोईवाला नगर पालिका में कांग्रेस ने अध्यक्ष समेत कई वार्ड सदस्य की सीटें खो दी हैं। निकाय की हार से उबरने के लिए कांग्रेस सहकारी समितियों के चुनावों में अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए मुहिम शुरू कर रही है। डोईवाला में कई सहकारी समितियों में कांग्रेस का दबदबा रहा है। हाल की निकाय चुनावों की हार का बदला समितियों में जीत से लेने के लिए कांग्रेस ने अंदरूनी स्तर पर तैयारियों को शुरू कर दिया है। निकाय की हार से झुब्ध कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि, अभी उनके इस्तीफे को स्वीकृति नहीं मिली है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने बताया कि समितियों में जीत हासिल करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस हाईकमान से निर्देश मिलने के बाद निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक भी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें