फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस ने संविधान बचाओ, वोट बचाओ पखवाड़ा किया शुरू

Sun, 04 Oct 2026 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर संविधान बचाओ, वोट बचाओ पखवाड़े की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने प्रेस वार्ता में उद्देश्यों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।संजय किशोर ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और मताधिकार देता है, जिसकी रक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी इस पखवाड़े में जन-जागरूकता अभियान, नुक्कड़ सभाएं और पदयात्राएं आयोजित करेगी। उन्होंने मतदाता सूचियों से संबंधित प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर चिंताएं व्यक्त कीं। पार्टी का उद्देश्य है कि पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और कार्यों में पारदर्शिता हो।वे मतदाताओं को सूची जांचने और आपत्ति दर्ज कराने में मदद करेंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव शम्मी प्रकाश, हरबर्टपुर नगर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें