फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भानियावाला में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को बचाया है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री के पति ने ही उसपर 210 करोड़ की अकूत संपत्ति का आरोप लगाया है। इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कृषि मंत्री गणेश जोशी के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। कार्यक्रम संयोजक रविंद्र बर्त्वाल ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस अवसर पर अर्पित नेगी, आकाश पंवार, रोहन, विकास राणा, ऋषभ बर्थवाल, विजेंद्र, ओम सजवाण, रोहित बिष्ट, आदित्य, अमन शर्मा, शिवांशु, उमेद सिंह तंवर, गंभीर सिंह तंवर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें