फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की चौपाल में कांग्रेसियों ने लिया एकजुट होकर काम करने का संकल्प

विज्ञापन
थानो में आयोजित कांग्रेश के चौपाल कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। रविवार को थानो के माता बालासुंदरी मंदिर परिसर में कांग्रेस ने चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए गंभीरता से जुट जाने का आह्वान किया। प्रभारी मदन मोहन शर्मा,पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल आदि ने चौपाल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ाने और भाजपा की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने की बात कही। कांग्रेस जिौलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि चौपाल से सरकार की नीतियां पर सवाल उठाऐ गए। जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा ने दावा किया कि कार्यक्रम में 40 से अधिक क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता को ग्रहण किया। कार्यक्रम में चमोली की दैवीय आपदा पर भी दुख व्यक्त किया गया। कांग्रेस महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित,गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा, रमेश सोलंकी, प्रभुलाल बहुगुणा, महेन्द्र भट्ट, राजबीर सिंह, खत्री, मोहित नेगी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान चमोली आपदा की खबर आने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट बेसुध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें