फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के किराये में मिले रियायत

Thu, 01 Oct 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के किराये में मिले रियायत
विज्ञापन

ऋषिकेश। कॉन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटिजंस ऑफ देवांचल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोविड के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए बंद किए गए रेलवे किराया रियायत को दोबारा बहाल करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना काल से पहले वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में किराये में रियायत दी जाती थी लेकिन कोविड के दौरान इसे बंद कर दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने इस रियायत को दोबारा शुरू करने की मांग की। उनका कहना है कि बढ़ती उम्र में चिकित्सा, सामाजिक और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में रेलवे किराये में रियायत से वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ हीस्वतंत्र मंत्रालय गठित करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रमोद कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन, वीके नौटियाल, प्रदीप कुमार जैन, भारत भूषण बाली, राजीव गौड़, प्रदीप प्रभाकर, राजकुमार तलवार, सतीश अग्रवाल, राकेश नागपाल और राकेश कुमार जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें