फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करें : विधायक

Tue, 18 Nov 2025 02:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
03 नगर निगम में निर्माणाधीन बहुमंज़िला पार्किंग परियोजना का निरीक्षण करते विधायक प्रेमचंद अग्रव
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम में 106 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग परियोजना का स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। महत्वाकांक्षी परियोजना में 7 मंजिला अत्याधुनिक पार्किंग सुविधा के साथ शीर्ष तल पर नगर निगम कार्यालय भी बनाया जाएगा।विधायक ने बताया कि यह परियोजना न केवल शहर की पार्किंग समस्या का स्थाई समाधान प्रदान करेगी, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को भी अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाएगी। निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि इस परियोजना को प्राथमिकता के साथ तेज गति दी जाएगी, जिससे यह शीघ्र ही जनता को समर्पित की जा सके। इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, एसएनए चंद्रकांत भट्ट, दिनेश उनियाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें