I
I
I
Iपर्यटकों का दबाव बढ़ते ही जाम से घंटों जूझते रहे वाहन चालक
I
Iइंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य होने से भी यातायात बाधितI
वीकेंड पर लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर यात्रियों और पर्यटकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। जगह-जगह थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे, बावजूद लोगों को जाम से राहत नहीं मिली।
लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग स्थित गरुड़चट्टी, रत्तापानी, फूलचट्टी आदि जगहों पर सैकड़ों कैंप, होटल और रिजॉर्ट हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब आदि प्रांतों के पर्यटक वीकेंड में अपने निजी वाहनों से यहां पहुंचते हैं। पर्याप्त पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण सैलानी अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं। जिनसे दिनभर घंटों जाम लगता है। शनिवार को भी वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।
नीलकंठ मोटर मार्ग पर जगह-जगह लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की ओर से इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य चल रहा है। इससे भी यातायात बाधित हो रहा है। इस रूट पर दिनभर राफ्ट व्यवसायी भी अपने वाहनों से पर्यटकों को राफ्टिंग स्थलों तक पहुंचाते हैं। जिससे दिनभर घंटों जाम लग रहा है। इसी रूट पर पर्वतीय क्षेत्र और नीलकंठ धाम आने जाने वाले यात्रियों की भी आवाजाही बनी रहती है। संकरा और तंग मार्ग होने के कारण दिनभर यात्री, पर्यटक और श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ रहा है।
I
I
Iयातायात बाधित न हो इसके लिए अब शनिवार और रविवार को विभागीय स्तर पर कार्य बंद किया जाएगा। अन्य दिनों में कार्य निर्माण होगा। - डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा
I
I
I
I
I
Iवीकेंड पर नीलकंठ मोटर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए जगह जगह रूट पर होमगार्ड, पीआरडी और पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। - रवि सैनी, प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मणझूलाI