फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी

Sun, 04 Oct 2026 11:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करना एक स्थानीय युवक को भारी पड़ गया। रामलीला कमेटी के सचिव अजय साहू की ओर से फेसबुक पर रामलीला के आयोजन से संबंधित जानकारी पोस्ट की गई थी। जिस पर एक स्थानीय युवक ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी। युवक की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। टिप्पणी से नाराज रामलीला कमेटी हनुमान चौक प्रतीत नगर के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने उक्त युवक के खिलाफ रायवाला कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने टिप्पणी करने वाले युवक को कोतवाली बुलाया जहां उसने स्थानीय ग्रामीण और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से लिखित रूप से माफी मांगी। इसके बाद कोतवाली पुलिस में युवक को छोड़ दिया। रायवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि युवक को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें