केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। एयरपोर्ट पर सीएम धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, सतपाल महाराज, धनसिंह रावत, बलजीत सोनी आदि ने स्वागत किया। मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से शाम करीब साढ़े चार बजे वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो वायु सेना के विमान से दिल्ली रवाना हुए। शाह की वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक बृजभूषण गैरोला, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।