फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने गुलर दोगी में किया सुरंग का निरीक्षण

विज्ञापन
टिहरी क्षेत्र की गूलर दोगी में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ गूलर दोगी में सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया। सुरंग निर्माण कार्य की प्रगति से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे। रेल विकास निगम के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि रेल लाइन पर 12 स्टेशन और 17 सुरंग बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेल विकास निगम की ओर से अनेक जनकल्याणकारी काम किए जा रहे हैं। श्रीनगर में 52 बेड का चिकित्सालय बनाया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट भी बनाए गए हैं। रेल परियोजना की बेल्ट को हॉर्टीकल्चर और हनी बेल्ट के रूप में विकसित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे लाइन के आसपास के गांवों में पौधारोपण किया जा रहा है। समूहों के माध्यम से मौन पालन का काम किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा, रेल विकास निगम के अपर महाप्रबंधक विजय डंगवाल, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी, अपर महाप्रबंधक सुमित जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें