फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हिमालय से सागर तट तक स्वच्छता का संकल्प

विज्ञापन
12 परमार्थ निकेतन परिसर में समापन हुआ स्वच्छता ट्रेकिंग अ​भियान।संवाद
विज्ञापन
ऋषिकेश। 750 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर हिमालय की ऊंची चोटियों से लेकर मैदानों तक स्वच्छता का संदेश देने वाले स्वच्छता ट्रेकिंग अभियान का समापन परमार्थ निकेतन में किया गया। इस अभियान का नेतृत्व परियोजना निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) डॉ. राम प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सेना में देश की सेवा के बाद अब उनका संकल्प है कि वह उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करेंगे। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन आइएमएफ के सहयोग से सुलभ स्वच्छता पर्वतों की ओर मिशन के तहत यह 15 दिवसीय ट्रेकिंग हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी तक सफलतापूर्वक पूरी की। ट्रेकिंग दल ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों पर 15 हजार फीट की ऊंचाई तक चढ़ाई की और देवदार व चीड़ के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कर्नल संजय महाराज, सतीश चंद्र पाल, एसएन ठाकुर, राजीव रावत, श्रीकांत, प्रवीण ठाकुर, शशी रंजन झा, धमेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें