मुनीकीरेती पूर्णानंद घाट पर स्वच्छता अभियान चलाते गंगा सुरक्षा समिति के लोग।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। गंगा सुरक्षा समिति की ओर से मुनीकीरेती के आस्था पथ पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान आस्था पथ के पूर्णानंद घाट से लेकर खाराश्रोत पुल तक सफाई की गई। समिति अध्यक्षा मधु असवाल ने बताया कि सरकार द्वारा इतने सुंदर घाट बनाए गए हैं, लेकिन वहां घाटों पर गंदगी बिखरी पड़ी है। स्थानीय नगरपालिका प्रशासन को घाटों को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पालिका के जो सफाई कर्मचारी झाड़ लगाते हैं वह कूड़ा इकट्ठा करके वहीं छोड़ कर चले जाते हैं। सफाई अभियान में सुशीला राणा, सुनीता उनियाल, प्रेमलता, सरोज कुकरेती, ममता रावत, विमला, धीरा, विमला बडोला, आरती, उर्मिला रतूड़ी, प्रमिला रावत, पूनम, सुनीति, प्रीति, शांति ठाकुर, ममता सेमवाल पुष्पा, सुलोचना, गणेश उनियाल आदि थे।