नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें वार्ड सात से बालेंद्र सजवान और वार्ड आठ से लक्ष्मण पटवाल को वार्ड अध्यक्ष मनोनित किया गया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। जिसमें विशेष कर युवाओं को मौका दिया जा रहा है। इसके साथ ही बूथ कमेटियों का भी गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने को कहा गया है। गन्ना समिति के अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि युवा वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति करने से युवाओं में कांग्रेस के प्रति नई ऊर्जा और जोश उत्पन्न होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल, जिला सचिव विकास कश्यप, आशीष पवार, बीरपाल, मकान सिंह सजवान, साक्षी कोहली, योगिता, सुशील सजवाण, प्रमोद कुमार, विवेक राज, राकेश कुमार, पंकज, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।