ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के पद पर चित्रांजलि नेगी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पद यहां तैनात एसीएफ अजय लिंगवाल की पदोन्नति के बाद रिक्त हुआ था। अजय लिंगवाल को पदोन्नति के बाद डीएफओ बड़कोट (उत्तरकाशी) के पद पर तैनाती मिली है। चित्रांजलि नेगी इससे पहले राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में वार्डन के पद पर तैनात थीं। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।