सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास में भरतनाट्यम नृत्यांगना तान्या सक्सेना के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर में भरत नाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना ने ऋषिकेश पहुंच कर स्कूली बच्चों को भरत नाट्यम नृत्य की जानकारी दी। उन्होंने आवास विकास स्थित स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूली बच्चों को भरत नाट्यम नृत्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल संस्थापक कृष्ण कुमार सिंघल, पूनम, बीना, रुबीना, सीमा उनियाल, पुष्पा बडोला, कुसुम, राजेंद्र पांडेय आदि रहे। वहीं स्पिक मैके संस्था की ओर से आवास विकास स्थित शिशु मंदिर स्कूल भरत नाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना से बच्चों के सामने अर्धनारिश्वर की मनमोहक नृत्य की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि एक दिसंबर को गंगा सभा ऋषिकेश के सहयोग से तान्या सक्सेना त्रिवेणी घाट में भरत नाट्यम नृत्य की प्रस्तुती देंगी।