डोईवाला। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 119वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को चांदमारी स्थित भगत सिंह चौक पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। रविवार को भारी बारिश के बावजूद गुरु नानकदे वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित किए गए श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोसायटी के अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर युवाओं के सामने देशभक्ति और साहस कि मिसाल कायम की। किसान सभा के मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाए उन्हें जीवन में आत्मसात करना होगा। सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह सैनी, जसवीर सिंह अरविंदर सिंह और मंडल सचिव याकूब अली ने शहीद भगत सिंह से जुड़े वृतांत सुनाए। इस दौरान किसान नेता उमेद वोरा, मलकीत सिंह, जरनैल सिंह, परमजीत सिंह, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।