फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा प्रदूषण : प्रशासन सख्त, मांगी रिपोर्ट

Thu, 29 Jan 2026 01:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम देहरादून ने चंद्रेश्वर स्थित 7.50 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चंद्रभागा नदी में आ रहे गंदे पानी को लेकर एसडीएम ऋषिकेश और नगर आयुक्त को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी दोपहर 12 बजे चंद्रेश्वर नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग, जल संस्थान,जल निगम, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि गंगा में जो भी जल जा रहा है वह स्वच्छ होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ले आउट भी देखा। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा ने उन्हें बताया कि ऋषिकेश में चार पैकेज में से अभी दो परकाम शुरू हुआ है। ट्रांजिट कैंप की साइड सीवर लाइन का काम होना है। बस अड्डे के बगल से तीन जगहों से छोटे-छोटे नाले चंद्रभागा नदी में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए आखिरी छोर पर ड्रेन स्क्रीन लगाई जा सकती है। डीएम ने चंद्रेश्वरनगर धोबीघाट में आ रहे नाले को भी देखा। डीएम ने बताया कि एसडीएम ऋषिकेश और नगर आयुक्त रिपोर्ट पेश करेंगे। उसमें जल संस्थान सीवर विंग, जल निगम अनुरक्षण इकाई, पेयजल निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शामिल किया जाएगा। चंद्रभागा नदी में गंदगी डालने वालों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई करेगा। एसडीएम योगेश मेहरा, एएसएनए चंद्रकांत भट्ट, एसके वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें