ऋषिकेश। तहसीलदार ऋषिकेश सुरेंद्र सिंह के 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद चमन सिंह ने तहसीलदार का पदभार संभाल लिया है। चमन सिंह इससे पहले भी ऋषिकेश तहसील में तहसीलदार रह चुके हैं। यहां से उनका तबादला डोईवाला तहसील हो गया था। डोईवाला से कुछ समय पहले उनका तबादला देहरादून सदर में हुआ था। अब उन्होंने एक जून को तहसीलदार ऋषिकेश का पद संभाल लिया है। संवाद