फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को राज्यमंत्री ने बांटे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। चाणक्य जनोत्थान फाउंडेशन की ओर से बहुदेश्शीय और वित्त विकास निगम के सहयोग से निशुल्क कंप्यूटर पाठ्यक्रम के 80 प्रशिक्षणार्थियों को राज्य मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र और युवा परिवर्तन के प्रतीक होते है। डोईवाला में चाणक्य फाउंडेशन के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंवार ने कहा, आज के समय में युवाओं के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर महत्वपूर्ण हैं। सरकार भी उनके उन्नयन के लिए कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। कहा कि युवा अपने हुनर से दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर मुहैया कराए। फाउंडेशन अध्यक्ष रजनीश हल्दुआ ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं और जरूरतमंद लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को पारंपरिक रोजगार की तलाश से आगे बढ़कर अपने हुनर और क्षमता के आधार पर स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर देते है। मौके पर गोवर्धन सिंह, अनुज कुमार, अब्दुल वहाब, पूनम सिंह, अक्षिता सेमवाल, नेहा सिंह, पंकज और रोहित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें