फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई

सार

डोईवाला में हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्षों और आदर्शों पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं को उनके विचार अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोईवाला। हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को पंडित उपाध्याय की जीवनी से रूबरू कराया गया है। बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष ईश्चरचंद अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके संघर्षों से लेकर आदर्शों और शिक्षाओं के बारे में बताया। प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने कहा कि पंडित उपाध्याय के विचारों को छात्रों और युवाओं को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर नरेश बलूनी, संजीत पांडे, रितु पाल, संगीता पाल, हिमांशु बिष्ट, हेमचंद गिरी, महेंद्र कुमार, राजबाला, संगीता राणा, शिवानी और सुशीला सेमवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें