फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस नेता जयेंद्र पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोयल घाटी में हरिद्वार रोड पर नवनिर्मित डिवाइडर के क्षतिग्रस्त होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। संबंधित ठेकेदार ने एक कांग्रेस नेता पर डिवाइडर के बारिश में क्षतिग्रस्त होने की अफवाह फैला कर छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कांग्रेस नेता का कहना है कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




हरिद्वार रोड पर नवनिर्मित डिवाइडर बीते शुक्रवार रात को क्षतिग्रस्त हो गया था। संबंधित ठेकेदार ने वाहन की टक्कर से डिवाइडर टूटने की बात कहते हुए एक वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने इस संबंध में सोशल मीडिया में एक पोस्ट अपलोड की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि घटिया गुणवत्ता का डिवाइडर पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया।

रमोला ने संबंधित ठेकेदार, एमडीडीए के साथ ही स्थानीय विधायक व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। रविवार को संबंधित ठेकेदार ने रमोला के खिलाफ अफवाह फैलाकर एमडीडीएम व कैबिनेट मंत्री की छवि धूमिल करने के प्रयास के आरोप में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला का कहना है कि वह अब भी अपनी बात पर कायम हैं। निविदाओं को सार्वजनिक कर निर्माण कार्य की जांच कराई जाए। कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




-

- ठेकेदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - एसएस बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें