फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: व्यापारी नेता को धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Mar 2025 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारी नेता को फोन पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में व्यापारी नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी।



बीते तीन मार्च को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने कोतवाली में शिकायत दी थी। कालिया ने बताया था कि दो मार्च को उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम गुरविंदर सिंह निवासी ज्वालापुर बताया। कालिया ने बताया कि उसी दिन काले की ढाल में बाइक शोरूम में विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर उन्हें फोन पर धमकी दी गई। फोन करने वाले व्यक्ति ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। प्रतीक कालिया ने आशंका जताई कि आरोपी ने धमकी ऋषिकेश के किसी व्यक्ति के कहने पर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें