सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के लिए लिखा था आपत्तिजनक शब्द
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को भारी पड़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। बीते बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था। कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर निवासी संजय सिलस्वाल पर प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।