धोखाधड़ी के आरोप में मुनि की रेती पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में योगीराज प्रणव चैतन्य ने बताया कि दिसंबर में कुछ लोगों ने उनके फेसबुक से उनका मोबाइल नंबर लिया। वह बार-बार फोन करते रहे और झांसा देकर ठगों ने अपने खाते में छह लाख रुपये जमा करवा लिए। प्रणव चैतन्य ने बताया कि सौरभ मुकरीजा और बैलिंडा नाम के व्यक्तियों ने 50 दिन बाद उनकी रकम चार गुना करने का झांसा दिया था। लेकिन अब फाेन नंबर बंद आ रहा है। जिससे उन्हें ठगी का पता चला। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि सौरभ मुकरीजा और बैलिंडा निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।