रेस्टोरेंट में बिना अनुमति शराब पिलाने के आरोप में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में श्यामपुर चौकी में तैनात अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार राज ने शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि मंगलवार को नियमित गश्त के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड पर रेस्टोरेंट के पीछे बने तिरपाल में कुछ लोग शराब पी रहे थे। शराब पीने वालों को अलग-अलग टेबल पर बैठाया गया था। रेस्टोरेंट संचालक सूरत निवासी गुमानीवाला से जब शराब परोसने का लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास लाइसेंस नहीं था। प्रभारी निरीक्षक खोलिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और होटल, रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर कार्रवाई की जाएगी।