फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाईवे पर कारों की भिंड़त, मां-बेटी समेत तीन की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआंवाला देहरादून हाईवे पर बुधवार तड़के तीन कारों की भिड़त में मां, बेटी समेत रुद्रप्रयाग के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कुआंवाला देहरादून हाईवे पर दरणेश्वर मंदिर के समीप कारों की आपस में टक्कर हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे डोईवाला की ओर से आ रही एक कार लेन बदलकर देहरादून से आने वाली लेन पर चली गई। चालक जब तक समझ पाता कार काफी आगे पहुंच गई। इसी दौरान हाईवे पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक कमर्शियल वाहन से कार की भिड़त हो गई।



कमर्शियल कार में सात लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई। देहरादून की ओर से आ रही एक अन्य कार भी दुर्घटनाग्रस्त कारों से टकरा गई। तेजी से हुई भिडंत से आवाजाही करने वाले लोग सहम गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






दुर्घटना में मृतक

1. गौरव कनवासी (32) पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पट्टी दुर्गाधार, जिला रुद्रप्रयाग



2. भुवनेश्वरी देवी (30) पत्नी महादेव पुरोहित ग्राम क्वीली कुरझण, जिला रुद्रप्रयाग

3. गौरी (05) पुत्री महादेव पुरोहित निवासी क्वीली कुरझण, जिला रुद्रप्रयाग





घायल



1. दिव्यांश (07) पुत्र रविन्द्र निवासी न्यू गढ़वाल काॅलोनी, बालावाला, देहरादून

2. जसमती देवी (76) पत्नी चंद्र सिंह नेगी निवासी न्यू गढ़वाल काॅलोनी, बालावाला, देहरादून



3. मनोज (31) पुत्र शिवराज निवासी, खैरी सेलाकुई, देहरादून

4. बुद्धिराम (78) पुत्र केवलराम निवासी कण्डाली तिलवाडा, रुद्रप्रयाग



5. आमिर (24) पुत्र मजर अली निवासी प्रेमनगर, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें