फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कार्डियक अरेस्ट पर जागरूकता अभियान चलाया

Wed, 30 Sep 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एम्स के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से ओपीडी में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों को हृदय रोगों से बचाव व कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तत्काल सहायता के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को कार्डियक अरेस्ट की शीघ्र पहचान, तत्काल आपात चिकित्सा सेवा (108) को सूचित करने तथा बिना देरी के सीपीआर शुरू करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि, कार्डियक अरेस्ट की समय पर पहचान और तत्काल सहायता मरीज के परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस पहल का उद्देश्य आमजन को सरल व व्यावहारिक जीवनरक्षक कौशल प्रदान करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें