फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धू-धू कर जली कार, पांच लोग थे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई दिल्ली बुद्ध विहार से नीलकंठ मंदिर दर्शन के लिए आ रहे यात्रियों के वाहन में अचानक आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद लक्ष्मणझूला थाने से अग्निशमन का वाहन पहुंचा, लेकिन तब तक कार आग का गोला बन गई। कार सवार सभी पांच लोगों ने भागकर जान बचाई।

सोमवार को दोपहर करीब 12:35 बजे नई दिल्ली बुद्ध विहार निवासी संजीव कुमार चार अन्य लोगों के साथ नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार मौन गांव के पहुंची तो कार में तकनीकी खराबी आ गई। वह कार को चेक करने के लिए नीचे उतरे तो कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कार आग के गोला बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहगीरों ने पुलिस को फोन कर मौन गांव के पास कार में आग लगने की सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मणझूला थाने से अग्निशमन की टीम वाहन के साथ पहुंची, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मणझूला रवि सैनी ने बताया कि नीलकंठ के पास कार में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद थाने से टीम को मौके पर भेजा गया। कार पूरी तरह जल गई। उसमें सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें