फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सड़क पर भवन निर्माण सामग्री के ढेर, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iलक्ष्मणझूला कांडी मोटर मार्ग पर कैंप और रिजॉर्ट संचालकों ने स्टोर किया है ईंट-रेता-बजरी और सरिया
I

Iसड़क पर रेता-बजरी बिखरने से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे दोपहिया वाहनI



लक्ष्मणझूला कांडी मोटर मार्ग पर कैंप और रिजॉर्ट संचालकाें ने हाईवे पर भवन निर्माण सामग्री के ढेर लगाए हैं। इससे न केवल वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है बल्कि दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क पर रेता-बजरी फैलने से वाहन रपटते हैं। लोनिवि दुगड्डा और स्थानीय प्रशासन हाईवे पर निर्माण सामग्री स्टोर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।



मोहनचट्टी, घट्टूगाड, खैरखाल, पीपलकोटी, रत्तापानी में इन दिनों कैंप और रिजॉर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कैंप और रिजॉर्ट संचालकों ने निर्माण सामग्री सीरिया, सीमेंट, रेत-बजरी और ईंटों का ढेर जगह-जगह सड़क पर ही लगाया है। इससे उन जगहों पर सड़क संकरी हो रही है। मोहनचट्टी, घट्टूगाड और खैरखाल क्षेत्र का बुरा हाल है। रेत-बजरी सड़क पर बिखरी होने से दोपहिया वाहन चालक गिरने से जख्मी हो रहे हैं। कई बार निर्माण सामग्री को लेकर स्थानीय लोगों और कैंप संचालकों के बीच कहासुनी तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण ही कैंप और रिजॉर्ट संचालक मनमानी करते हैं। स्थानीय निवासी शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोनिवि और तहसील प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। कहा कि प्रशासन को सड़कों पर स्टोर माल जब्त कर जुर्माना लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें