फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रेस को एक बयान जारी कर कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने के लिए छात्रों का सहारा लिया जा रहा है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ही आरोप लगाने वाले व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। उक्त मामले को कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति को भेजा जाएगा।



कहा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति अभी प्रदेश सचिव ही नहीं हैं तो इस्तीफा कहां से देंगे। कहा कि मैंने स्वयं दो दिन तक छात्र नेताओं को बैठाने का प्रयास किया। लेकिन अधिकृत प्रत्याशी और उनके समर्थक निर्दलीय प्रत्याशी को मनाने के लिए तैयार ही नहीं थे। इसी दौरान जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस जिला अध्यक्ष परवादून मेला कार्यक्रम में शामिल होने ऋषिकेश आए थे, उन्होंने भी निर्दलीय प्रत्याशी को बैठाने का प्रयास किया, लेकिन एनएसयूआई अधिकृत प्रत्याशी और उनके समर्थक फिर भी निर्दलीय को बिठाने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें