फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा आरती में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जोशी

Wed, 12 Mar 2025 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के सांध्यकालीन गंगा आरती में उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती के साथ ही विश्वभर से आए 60 से अधिक योगाचार्यों और योग साधकों के साथ मिलकर गंगा आरती की। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रुद्राक्ष का एक पौधा भेंट किया। कैबिनेट मंत्री ने विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां डाली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव एक शक्तिशाली मंच है, जो योग, शांति और पारस्परिक संवाद को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें