फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आईएसबीटी में नगर निगम कार्यालय के लिए केबिन तैयार

Sat, 05 Apr 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के कार्यालय की शिफ्टिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईएसबीटी में नगर निगम प्रशासन की ओर से केबिन बनाए गए हैं। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने आईएसबीटी पहुंचकर कैबिन का निरीक्षण किया।इस दौरान अलग-अलग अनुभागों के अधिकारियों के बैठने की जगह के साथ रिकॉर्ड रखने का स्थान का चयन किया गया। बताया जा रहा है कि सामान की शिफ्टिंग सोमवार से होगी। नगर निगम कार्यालय परिसर में पार्किंग के साथ ऑफिस का निर्माण एमडीडीए की ओर से शुरू किया जाना है। इसके लिए एमडीडीए ने पूरी तैयारी कर दी है। बताया जा रहा है कि 18 महीने में नगर निगम में ऑफिस और पार्किंग निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें