फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भद्रकाली के पास सड़क पर पलटी बस, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगोत्री-ऋषिकेश हाईवे पर भद्रकाली के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। तीन गंभीर घायलों को एम्स रेफर किया गया है। बाकी 17 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

शनिवार सुबह ऋषिकेश से चंबा जा रही बस करीब पौने दस बजे भद्रकाली के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती रितेश साह ने बताया कि बस में 36 लोग सवार थे। दुर्घटना में 20 घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश लाया गया। तीन गंभीर घायलों को एम्स रेफर कर दिया गया। जबकि शेष 17 घायलों को उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






यात्री ने कहा, ओवर स्पीड में थी बस



बस में सवार धौंतरी (उत्तरकाशी) निवासी दरम्यान सिंह ने बताया कि बस ओवर स्पीड में थी। दरम्यान ने बताया कि पहले बस को कोई और चला रहा था। चालक ने हाथ में दर्द होने की बात कहकर बस में बैठे दूसरे चालक को स्टेयरिंग दे दी। यात्रियों ने चालक के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई।

-



ये हुए घायल

1.पूरन सिंह पुत्र विद्या सिंह निवासी न्यू सारी, उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष



2. चंद्र मोहन पुत्र बच्चन सिंह निवासी लंबगांव उम्र 40 वर्ष

3. युद्धवीर पुत्र प्यार सिंह निवासी धौंतरी उत्तरकाशी उम्र 23 वर्ष



4. दरमियान पुत्र प्यार सिंह निवासी धौंतरी उत्तरकाशी(उम्र 30वर्ष)

5. मुकेश असवाल पुत्र भूरा निवासी लंबगांव उम्र 35 वर्ष



6 साक्षी पुत्र कमल सिंह निवासी गाजीवाली श्यामपुर उम्र 20 वर्ष



7 सचिन चौहान पुता बर्फ सिंह चौहान निवासी लंबगांव उम्र 28 वर्ष

8 अंकित बिष्ट पुत्र कृपाल बिष्ट निवासी रैंका लंब गांव उम्र 22 वर्ष



9 दीपिका मिश्रवण पुत्री हेम सिंह मिश्रवान निवासी खेतगांव लंबगांव



10 गुथ्यारी पत्नी कमल सिंह निवासी उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष

11 शिवानी पुत्री गयाप्रसाद निवासी उत्तरकाशी उम्र 22 वर्ष



12 रुक्मणी पत्नी गया प्रसाद निवासी उत्तरकाशी उम्र 46 वर्ष



13 नौली देवी पत्नी स्वर्गीय रामसेवक निवासी उत्तरकाशी उम्र 70 वर्ष



14. उत्तमनाथ पुत्र रामनाथ निवासी रायवाला उम्र 68 वर्ष

15.किरण पत्नी बबलू चंद निवासी प्रतापनगर उम्र 26 वर्ष

16 आंशिक पुत्री बबलू चंद निवासी प्रतापनगर उम्र 3 वर्ष



17 सुंदरा देवी पत्नी उत्तमानाथ निवासी रायवाला उम्र 60 वर्ष



-

एम्स में भर्ती घायल

1 हिम्मत सिंह रावत उम्र 60 वर्ष



2 कृष्णा देवी पत्नी दिग्विजय निवासी ढाल वाला मुनि की रेती टिहरी उम्र 32वर्ष



3 सुषमा देवी पत्नी दरम्यान निवासी धौंतरी उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें