फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रमदान से सुसवा नदी पर बनाया अस्थायी पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचार किमी की दूरी हुई कम, आवाजाही शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साहI
विज्ञापन


बुल्लावाला सतीवाला सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर अस्थायी पुल का निर्माण किया। इसमें सहयोग के लिए आगे आए शुगर मिल के अधिशासी निदेशक ने अपना एक सप्ताह को वेतन दिया। देर शाम तक पुल पर आवाजाही शुरू होने से ग्रामीण उत्साहित हुए।



मारखम ग्रांट के सतीवाला सुसवा नदी में पुल का अभाव होने के कारण बुल्लावाला के तमाम लोगों को अधिक दूरी तय कर सुसवा नदी बुल्लावाला पुल से होकर तहसील मुख्यालय और शुगर मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए जाना पड़ता है। लोगों ने श्रमदान कर अस्थायी पुल बनाने के लिए प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के संज्ञान में आया तो वह खुद लोगों को प्रोत्साहित करने पहुंचे और अपना एक सप्ताह का वेतन सहयोग स्वरूप दिया। जिससे जागरूक लोगों ने प्रयास कर सुसवा नदी पर ह्यूम पाइप आदि डालकर अस्थायी पुल बना दिया।
विज्ञापन




गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तडियाल और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कांबोज ने बताया कि अस्थायी पुल से क्षेत्र की हजारों की आबादी को चार किमी की कम दूरी तय करनी पड़ेगी। श्रमदान करने वालों में जावेद हसन, जाकिर हुसैन, विजय कांबोज, शहजाद, श्याम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें