डोईवाला। बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आयेाजित की गई। बीएसएफ के जवानों ने नारों से माहौल देशभक्तिमय कर दिया। मंगलवार को माधोवाला डोईवाला स्थित बीएसएफ मुख्यालय से साइकिलों पर सवार होकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित की। मुख्यालय से विकास के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निकली। क्षेत्रों के लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहवर्द्धन किया। साइकिलों पर सवार जवानों ने भारत माता की जय के नारे बुलंद किए तो नगर के लोग देशभक्ति से ओतप्रोत हो गए। तिरंगा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर वापस मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई। इस मौके पर बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग के डिप्टी कमांडेंट हेंमत कोठियाल आदि मौजूद रहे। संवाद