फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दो धामों के लिए हेली सेवा पर 14 सितंबर तक ब्रेक

Sun, 14 Jun 2026 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों के लिए शुरू की गई हेलिकॉप्टर सेवा पर बरसात के कारण शनिवार से 14 सितंबर तक के लिए ब्रेक लग गया है। बरसात सीजन के बाद 15 सितंबर से इस हेलिकॉप्टर सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा।जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन द्वारा लगातार तीसरे साल बीते 30 अप्रैल से एमआई 17 हेलीकॉप्टर द्वारा बदरी-केदार के लिए उड़ानें शुरू की गई थी। हेलिकॉप्टर द्वारा 30 अप्रैल से 13 जून तक खराब मौसम को छोड़कर प्रतिदिन दो उड़ानें भरी गई। एक उड़ान में कुल 18 पैसेंजर जौलीग्रांट से दो धामों के लिए रवाना हुए। वहीं इतने ही पैसेंजर दो धामों से वापस जौलीग्रांट पहुंचे। बरसात के सीजन के कारण फिलहाल इस हेलिकॉप्टर सेवा पर ब्रेक लगा दिया गया है। जिसके बाद आगामी 15 सितंबर से जौलीग्रांट से फिर से उड़ान शुरू की जाएगी। वहीं 15 सितंबर से अक्तूबर में कपाट बंद होने तक के दौरान यात्रा के लिए कंपनी द्वारा बुकिंग शुरू कर दी गई है। 30 अप्रैल से 13 जून तक करीब 1450 लोगों ने जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरी है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार मौसम खराब हो रहा है।वहीं मानसून सीजन भी दस्तक देने वाला है। जिस कारण अब इस उड़ान को नियमित रखना संभव नहीं है। इसलिए इस हेलिकॉप्टर सेवा को बरसात सीजन के दौरान बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें