फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मनमाने दामों पर बिक रहीं किताबें, अभिभावक परेशान

Thu, 03 Apr 2025 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों की ओर से महंगे प्रकाशकों की किताबें थोपने से अभिभावकों का बजट बिगड़ रहा है। वहीं किताबों के मनमानी दामों को लेकर पुस्तक विक्रेता चांदी काट रहे हैं। अभिभावकों को पक्का बिल भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं प्रशासन जानकारी होने के बाद भी मौन हैं। निजी स्कूलों की ओर से थोपी गई मनमाने प्रकाशकों की अधिकांश किताबें 250 से 350 रुपये की हैं। कॉपियों के भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। कई किताब की दुकानों पर कम जीएसएम की कॉपियां को ज्यादा जीएसएस की बताकर महंगे दामों में बेची जा रही है। कई निजी स्कूल ऐसे भी हैं जिनकी किताबें एक निश्चित दुकान पर ही मिल रही हैं। ऐसे में अभिभावक चाहकर भी दूसरी दुकान से किताब नहीं खरीद पा रहे हैं। वहीं किताबों और कॉपियों के मनमाने दामों को लेकर देहरादून में जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है लेकिन ऋषिकेश में अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें