रायवाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में पुस्तक उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत बच्चों ने अपनी पुस्तकों का आदान-प्रदान किया।
विद्यालय की प्राचार्य रीता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है। साथ ही ज्ञान का आदान-प्रदान करना और अधिक से अधिक पुस्तकों का पुनः उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी पुस्तकों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान पुस्तकालय संचालिका रुचि सैनी, गीतांजलि, आशा नैथानी, माधवी तिवारी और अनुराधा आदि मौजूद रहे।