फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीन नदी में दो घंटे फंसी बोलरो

विज्ञापन
बैराज-चीला मोटर मार्ग पर हैवल नदी में फसी बोलेरो वाहन को ट्रेक्टर की मदद से बाहर निकालते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। बुधवार को सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते बैराज-चीला मोटर मार्ग स्थित बीन नदी उफान पर आ गई। नदी के उफान पर आते ही यातायात बाधित हो गया। दोपहर करीब दो बजे बैराज से चीला होते हुए हरिद्वार जा रही एक बोलेरो वाहन बीन नदी में फंस गई। बोलेरों में चार लोग सवार थे। दो टैक्टरों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशकक्त के बाद वाहन को नदी से बाहर निकाला। सभी यात्रियों भी सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। गौहरी रेंज अधिकारी धीर सिंह रावत ने बताया कि बारिश के चलते बाहरी लोग अपने वाहनों से बैराज-चीला मोटर मार्ग होते हुए हरिद्वार जा रहे हैं। जबदरस्ती के फेर में बाहरी वाहन बीन नदी के तेज प्रवाह में फंस रहे हैं। मना करने के बाद भी वे सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें