फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लापता बालक का शव सौंग नदी से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता बालक का शव सौंग नदी से मिला। बालक की डूबने से मौत होना माना जा रहा है। फतेहपुर सौंग नदी क्षेत्र में सोमवार को पुलिस को एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी आदित्य सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान संजीव (12) पुत्र सुखलाल निवासी वार्ड 10 आंबेडकर कॉलोनी माजरी ग्रांट के रूप में हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। चौकी प्रभारी सैनी ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया कि तीन दिन पहले संजीव अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सौंग नदी फतेहपुर में नहाने चले गए होंगे। गहरे पानी में उतरने के कारण डूबकर मौत हो गई थी। संजीव की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक संजीव के पिता ई-रिक्शा चलाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें