ढालवाला। मुनि की रेती स्थित खारा स्रोत शराब की दुकान के समीप एक युवक का शव मिला। मुनि की रेती थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान मृदुल भारद्वाज (34) निवासी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक तपोवन स्थित एक होटल में काम करता था और करवा चौथ के अवसर पर अपने गांव जाने की तैयारी में था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।