फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बीकेटीसी अध्यक्ष ने यूपी के सीएम योगी की मां से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर उनकी मां से आशीर्वाद लिया। उनकी कुशलक्षेम पूछी। योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने शाॅल ओढ़ाकर बीकेटीसी अध्यक्ष स्वागत किया। बीकेटीसी अध्यक्ष शुक्रवार को अपने पैतृक गांव खोबरा पहुंचे थे। शनिवार को उन्होंने कैंतुर देवता के मंदिर में कुल देवता की पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके बाद सामूहिक भोज में शामिल हुए। पैतृक गांव खोबरा में स्थानीय निवासियों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल-दमाऊं के साथ बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया। पुष्प गुच्छ और स्मृतिचिह्न भेंट किए। बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री महाबगढ़ शिव मंदिर में भी दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर कोटद्वार जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रशांत बडोनी, देवी प्रसाद बडोनी, विकास मित्तल, विजयानंद पोखरियाल, अनिल रावत, विजय लखेड़ा, हनुमान सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह आर्य, ओपी द्विवेदी, कैलाश रावत, हरीश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें