फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ट्रेन की चपेट में आने से भाजपा नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लच्छीवाला डोईवाला रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह देहरादून से डोईवाला की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल व्यापारी और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज की मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 8.40 बजे पुलिस को लच्छीवाला डोईवाला रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। प्रभारी कोतवाली विनोद गुसाईं ने बताया कि जांच पड़ताल में मृतक की पहचान मंदीप बजाज निवासी डोईवाला के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की। बताया गया कि मृतक मंदीप बजाज सुबह घर का सामान लेने के लिए बाजार की ओर निकले थे। जनवरी माह में उनके बड़े भाई का एक हादसे में निधन हो गया था। प्रभारी कोतवाली विनोद गुंसाई ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें