फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान चलाया

विज्ञापन
बुल्लावाला में हर घर भाजपा अभियान चलाते पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य की जनता सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा माजरी ग्रांट मंडल की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया। बुल्लावाला गांव के तमाम घरों में भाजपा संगठन का ध्वज लगाकर स्टीकर चस्पा किए गए। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वायदों को पूरा किया। जिससे आम लोग सरकार से संतुष्ट है। सह प्रभारी ऋतु मित्रा ने कहा कि विपक्ष आज मुद्दाविहिन हो गया है। डबल इंजन की सरकार ने राज्य के विकास को गति दी है। इस अवसर पर माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व दायित्वधारी करन बोरा, जितेन्द्र रावत मोनी, महामंत्री ललित पंत, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, संयोजक बृजभूषण गैरोला, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य परमिंदर सिंह बाउ, चंद्रभान पाल, प्रदीप नेगी, दीपक रावत, उत्तम रौथाण, किशन नेगी, संदीप पाल, कुसुम शर्मा, सुमनलता, जरनैल सिंह, नरेन्द्र नेगी, गुरजीत सिंह लाडी, सुंदर दास, प्रकाश कोठारी, राममूर्ति रावत थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें